spot_img

अनियंत्रित कार खाई में गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल

spot_img
spot_img
spot_img


गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार साहिल मौर्य (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि साहिल मौर्य जनपद मऊ के कोपागंज क्षेत्र निवासी विनोद मौर्य के पुत्र हैं और किसी कार्य से वाराणसी जा रहे थे।
यह दुर्घटना रामपुर बंतरा स्थित बलवंत ढाबा के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई की ओर चली गई और काफी दूर तक घिसटती रही। सूचना मिलते ही नंदगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page