सैदपुर। शनिवार की शाम दौलतपुर में जय मां राजकुमारी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के सहयोग संस्था अमृता सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 80 जरूरतमंद एवं असहाय महिलाओं को साड़ियां वितरित कर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा की गईं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहार केवल खुशियां मनाने का अवसर ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद लोगों की मदद करने और समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। इसी उद्देश्य से संस्था की ओर से समय-समय पर महिलाओं, गरीबों और जरूरतमंद परिवारों के लिए सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जय माँ राजकुमारी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के संस्थापक ज्योति पाण्डेय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सहयोग के लिए आगे भी इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई एवं ब्यूटीशियन प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें रोजगार से जोड़ने का प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साड़ी वितरण के दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं ने अमृता सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के संस्थापक शुभम मोदनवाल ने कहा कि हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत आगे भी जरूरतमंद महिलाओं और परिवारों की सहायता की जाएगी। वितरण के बाद इस अवसर पर उन्हें सम्मान और सहयोग मिलने से उन्हें काफी खुशी हुई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की। संस्था की ओर से बताया गया कि हरियाली तीज एवं रक्षाबंधन के अवसर पर चलाए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के तहत आगे भी जरूरतमंद महिलाओं और परिवारों की सहायता की जाएगी। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और महिला सम्मान की भावना को बढ़ावा देना है।











