spot_img

सैदपुर श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की मांग, विधायक ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। विधायक अंकित भारती ने नगर स्थित श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र के माध्यम से श्मशान घाट पर आने वाले लोगों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है। विधायक ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि सैदपुर का श्मशान घाट केवल स्थानीय लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि आसपास के कई जिलों से आने वाले लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण है। चंदौली, आजमगढ़ और जौनपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोग अंतिम संस्कार के लिए सैदपुर श्मशान घाट पहुंचते हैं। वर्तमान में पारंपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किए जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार में लकड़ी की अधिक आवश्यकता पड़ती है और प्रक्रिया में भी काफी समय लगता है। कई बार बारिश अथवा मौसम खराब होने की स्थिति में परिजनों को और अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में श्मशान घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह स्थापित होने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी कम समय में पूरी हो सकेगी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page