सैदपुर। खानपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर के पास सड़क दुर्घटना में ट्रक के चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई सैदपुर क्षेत्र के ग्राम सभा फुलवारी निवासी गुलाब चंद्र यादव (52) पुत्र स्वर्गीय अग्नू यादव समरसेबल मशीन बनवाने के लिए बाइक से सिधौना जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रास्ते में हनुमान मंदिर के सामने अचानक एक ट्रक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में गुलाब चंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। मृतक के परिवार में पत्नी रीता यादव, दो पुत्र सोनू और मोनू तथा एक पुत्री संजू हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।






