सैदपुर । उचौरी गांव निवासी श्अनुज पांडेय (रुद्रा), पुत्र अनिल पांडेय (डब्लू), का भारतीय सुरक्षा बल CISF में चयन होने के बाद गांव में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अनुज पांडेय ने सभी ग्रामवासियों से स्नेहपूर्वक मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। ग्रामीणों ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। गांव के युवाओं ने अनुज की सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। गांव के समाजसेवी रोहित गुप्ता ‘बुलट’ के नेतृत्व में टोनी सिंह, अमित पांडेय, आनंद पांडेय, रतन सिंह, राजू पांडेय, विवेक वर्मा, नितेश पांडेय समेत युवा साथियों ने अनुज पांडेय को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई दी।





