spot_img

विद्युत कनेक्शन कटने से श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार में परेशानी, विधायक ने डीएम को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। रामतवक्‍का श्मशान घाट पर विद्युत कनेक्शन काटे जाने से रात्रि में अंतिम संस्कार करने पहुंचने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सैदपुर विधायक अंकित भारती ने जिलाधिकारी गाजीपुर को पत्र लिखकर श्मशान घाट पर तत्काल विद्युत व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।
विधायक ने अपने पत्र में जिलाधिकारी को अवगत कराया कि 15 अगस्त से रामतवक्‍का मसान श्मशान घाट का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। इसके कारण गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़ और चंदौली समेत आसपास के जिलों से रात्रि में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय श्मशान घाट पर अंधेरा रहने से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही है।
विधायक अंकित भारती ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा संबंधित अधिकारियों से इस मामले में कई बार वार्ता की गई, लेकिन अब तक कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण है। ऐसे स्थान पर विद्युत व्यवस्था का होना बेहद आवश्यक है, ताकि रात में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। विधायक ने जिलाधिकारी से प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने और श्मशान घाट पर विद्युत कनेक्शन बहाल कराने की मांग की है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page