spot_img

जिला कारागार में मनाया गया रक्षाबंधन पर्व, करीब 300 बंदियों को बांधा गया रक्षा सूत्र

spot_img
spot_img
spot_img


गाजीपुर। जिला कारागार गाजीपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर करीब 3 बजे हुई। इस दौरान संस्था की जिला प्रभारी राजयोगिनी निर्मला दीदी के नेतृत्व में जेल में निरुद्ध पुरुष एवं महिला बंदियों के साथ-साथ जेल के समस्त स्टाफ को रक्षा सूत्र बांधा गया। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था से आए भाई-बहनों ने करीब 300 बंदियों को रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बंदियों के बीच फल एवं मिष्ठान का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के बीच भाईचारा, सद्भाव और सकारात्मक सोच का संदेश देना रहा।


कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे एवं जेलर शेषनाथ यादव की उपस्थिति रही। जेल प्रशासन ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की। संस्था की ओर से बताया गया कि प्रत्येक वर्ष जिला कारागार में रक्षाबंधन के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस अवसर पर डिप्टी जेलर राजेश कुमार, रविंद्र सिंह, शिक्षा अध्यापक धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य सहित जेल प्रशासन के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं संस्था की ओर से वंश नारायण भाई, अनिल , राजेश , वीरेंद्र भाई, अरविंद , सुषमा , संध्या और प्रिंसी समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रक्षा सूत्र बांधने और फल-मिष्ठान वितरण के दौरान जेल परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के माध्यम से बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उनके भीतर सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page