spot_img

गंगा-गोमती के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ का खतरा, विधायक अंकित भारती ने SDM को लिखा पत्र

spot_img
spot_img
spot_img


सैदपुर, गाजीपुर। गंगा और गोमती नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की आशंका के बीच विधायक अंकित भारती ने उप जिलाधिकारी सैदपुर को पत्र भेजकर प्रभावित क्षेत्रों में समय रहते आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है। विधायक ने पत्र की प्रति जिलाधिकारी गाजीपुर को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी है।n23 अगस्त 2026 को जारी पत्र में विधायक ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र में गंगा और गोमती नदी खतरे के निशान से ऊपर होने की स्थिति में हैं और आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। क्षेत्र में बाढ़ की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए प्रभावित गांवों में पर्याप्त मात्रा में राहत सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई है। पत्र में नाव/स्टीमर, मोबाइल शौचालय, दवा, पीने का पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था कराने पर भी जोर दिया गया है। विधायक ने कहा कि ये व्यवस्थाएं तब तक जारी रहनी चाहिए, जब तक बाढ़ का पानी वापस नहीं चला जाता।
इसके अलावा बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित किसानों को तत्काल प्रभाव से नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की गई है। गौरतलब है कि गंगा और गोमती के जलस्तर में बढ़ोतरी से सैदपुर क्षेत्र के तटवर्ती गांवों में पहले से ही बाढ़ का खतरा बना हुआ है। विधायक के पत्र के बाद अब प्रशासन की ओर से संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव की तैयारियों को लेकर कार्रवाई पर नजर रहेगी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page