spot_img

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत वेद इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत श्रीवेद फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में वेद इंटरनेशनल स्कूल, बसुपुर (सैदपुर) में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों से संबंधित सड़क सुरक्षा विषय पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में एआरटीओ वाराणसी राजेन्द्र सिंह, एआरटीओ गाजीपुर धनेश्वर यादव एवं पीटीओ गाजीपुर लव कुमार सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय, सड़क पर पैदल चलते हुए तथा साइकिल व दोपहिया वाहन चलाते समय यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर दिया। एआरटीओ अधिकारियों ने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और ओवरस्पीड से बचने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटना की स्थिति में घायलों को बिना किसी कानूनी भय के तत्काल अस्पताल पहुंचाने की अपील करते हुए बताया कि ऐसे मददगार नागरिकों को सरकार द्वारा “राहगीर” की उपाधि एवं पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक पंकज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बाइक चलाना पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा साइकिल चलाते समय भी यातायात नियमों का पालन अनिवार्य है। विद्यालय बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रितेश कुमार मिश्र, उप-प्रधानाचार्य महेश शुक्ला, समन्वयक पूनम श्रीवास्तव सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page