सैदपुर। थाना क्षेत्र के रामकरन सेतु पर मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। बाइक से वापस समय दोपहर तीन बजे लगभग लौट रहे एक किशोर को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई।
मौके पर मौजूद स्थानीय कुछ लोगों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक की मदद की और उसे तुरंत सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका उपचार किया गया। घायल की पहचान राजीव पाण्डेय (15) पुत्र राजेश पाण्डेय निवासी पलिया मजदहा बलुआ, जनपद चंदौली के रूप में हुई है।
बताया गया कि राजीव सैदपुर में क्रिकेट की तैयारी करने के लिए सैदपुर आता-जाता था। अभ्यास के बाद घर लौटते समय रामकरन सेतु पर यह हादसा हो गया।





