पिकनिक मनाने गए युवक की रिहंद बांध में पैर फिसलने से हुई मौत

0
25

सैदपुर। रिहंद बांध के स्थानीय थाना क्षेत्र के रिहंद जलाशय के इंटेकवेल में रविवार को एक युवक गिरकर डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। वह अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए गया था। सैदपुर निवासी 24 वर्षीय विनय सिंह पुत्र उपेन्द्र सिंह बीजपुर के एनटीपीसी परियोजना में कार्यरत कुबेर कम्पनी में कर्मचारी है। विनय रविवार को अपने साथियों के साथ पिकनिक मनाने रिहंद जलाशय किनारे इंटकबेल पर गया था। अज्ञात कारणों से वह रिहंद जलाशय में गिर गया। साथ में गए मित्रों ने देखा तो हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाविकों के जरिए उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन देर रात हो जाने के कारण वो जलाशय में नही मिला। सोमवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन अभी तक वो नही मिल पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here