spot_img

संदिग्ध परिस्थितियों में संविदाकर्मी की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। सिधौना ग्राम पंचायत कर्मचारी भानवी मिश्रा की विषाक्त खाने से मौत हो गई। भानवी मिश्रा (25) पत्नी आशुतोष मिश्रा सिधौना ग्राम पंचायत में कम्प्यूटर ऑपरेटर पद पर कार्यरत थी। शुक्रवार की देर शाम उल्टी दस्त होने की शिकायत पर सास और ससुर हरिशंकर मिश्रा उसे लेकर सैदपुर गए जहाँ डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख वाराणसी जाने के लिए कहा। वाराणसी जाने के दौरान रास्ते मे ही उसकी मौत हो गई। पांच वर्ष पहले ही आशुतोष की शादी भुड़कुड़ा थाने के अलीपुर मदरा निवासी लक्ष्मीकांत उपाध्याय की तीसरी पुत्री भानवी से शादी हुई थी। दोनों को कोई भी सन्तान नही होने के कारण आपसी तनाव बना रहता था। मायके वाले शुक्रवार की देर रात घर पहुचकर कर विवाद भी किये थे। एसओ खानपुर राजीव पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम किया गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page