सैदपुर। विधानसभा में भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यह खास आयोजन भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने अमित सिंह और पवन सिंह द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपना प्यार और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के पहले भाग में संजय वन में पौधारोपण किया गया।

जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया उसके बाद हाइवे पर स्थित मीठा पानी रेस्टोरेंट पर एक शानदार केक काटने की रस्म को पूरा किया गया, जिसमें अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला मंत्री आशीष, पूर्व मण्डल अध्यक्ष शैलू सिंह, महामंत्री सुधीर पाटिल, अखिलेश कुशवाहा, मोहित मिश्रा, साहिल सिंह, आकाश सिंह, अनूप जायसवाल, नमन, साधु यादव, दिलीप यादव, लक्की, विशाल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी के लिए उनके अथक प्रयासों और सशक्त नेतृत्व को आदर्श मानते हुए पार्टी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
