spot_img

गाज़ीपुर में फर्जी पत्रकारों पर कार्रवाई की मांग, पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला

spot_img
spot_img
spot_img


गाजीपुर। सोमवार को गाज़ीपुर पत्रकार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष सूर्यवीर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी गाज़ीपुर अविनाश कुमार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जनपद में बढ़ती फर्जी और तथाकथित पत्रकारिता के नाम पर चल रही अवैध गतिविधियों पर गहरा चिंता जताई। उन्होंने डीएम को बताया कि हाल के दिनों में कुछ लोग पत्रकार बनकर सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सकों, शिक्षण संस्थानों और सफाई कर्मियों से अवैध रूप से वसूली तथा ब्लैकमेल की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे जिले की पत्रकारिता की छवि धूमिल हो रही है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि ऐसे फर्जी पत्रकार न तो किसी मान्यता प्राप्त संस्था से जुड़े हैं और न ही पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हैं। इसके बावजूद वे खुद को पत्रकार बताकर प्रशासनिक और सार्वजनिक संस्थानों में दबाव बनाकर गलत तरीके से आर्थिक लाभ उठाने का प्रयास करते हैं। इस तरह की गतिविधियाँ न केवल पत्रकारिता की गरिमा को ठेस पहुँचा रही हैं, बल्कि आम जनता और अधिकारियों के बीच भरोसे को भी प्रभावित कर रही हैं।
एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यवीर सिंह ने स्पष्ट कहा कि पत्रकारों की छवि खराब करने वाले ऐसे तत्व किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन ऐसे फर्जी पत्रकारों की सूची तैयार करवाकर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करे, ताकि जनपद में वास्तविक और ईमानदार पत्रकारों की प्रतिष्ठा सुरक्षित रह सके।
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराई जाएगी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page