सैदपुर। वराहरूप गंगा घाट पर शनिवार दोपहर को
शेखपुर औड़िहार कंला गांव का रहने वाला अभिदीप (18) नहाते समय गहरा पानी मे चला गया और गंगा में डूब गया।

अभिदीप 11वीं कक्षा का छात्र था। वह दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। उसके पिता बाबूलाल रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। वह अपने दोस्तों के साथ औड़िहार गांव स्थित वराहरूप घाट पर नहाने आया था।

नहाते समय अचानक अभिदीप गहरे पानी में चला गया। घाट पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिल सफलता नही मिला।
सैदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय नाविकों की मदद से तलाश शुरू किया।