जमानियां (गाजीपुर)। बार एसोसिएशन जमानियां के वर्ष 2026 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष सहित कुल 10 पदों के लिए 18 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अमरनाथ राम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए 6, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए 1, महासचिव के लिए 4, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम के लिए 1, द्वितीय के लिए 1, कोषाध्यक्ष के लिए 1, सह सचिव प्रशासन के लिए 1, सह सचिव पुस्तकालय के लिए 1, सह सचिव सूचना के लिए 1 तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 1 नामांकन पत्र लिया गया है।
उन्होंने बताया कि 8 से 12 जनवरी तक नामांकन, 13 जनवरी को जांच, 16–17 जनवरी को नाम वापसी, 17 जनवरी को अंतिम सूची प्रकाशित होगी। मतदान 28 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक होगा, जबकि 3:30 बजे से मतगणना कर विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।





