spot_img

नहर पुलिया के पास बड़ा हादसा टला, तालाब में गिरी पुआल लदी ट्रैक्टर-ट्राली

spot_img
spot_img
spot_img

दिलदारनगर (गाजीपुर)। दिलदारनगर क्षेत्र के निरहू के पूरा गांव के पास सेंदूरा–मिर्चा मार्ग स्थित नहर पुलिया के किनारे सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुआल से लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पास स्थित तालाब में जा गिरी। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कूदकर अपनी जान बचा ली।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर चालक बबलू पुआल लदी ट्राली को नहर पुलिया पर चढ़ाने के लिए ट्रैक्टर को पीछे कर रहा था। इसी दौरान तालाब की ओर ढलान होने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे तालाब में जा गिरा। हादसे के बाद ट्रैक्टर पूरी तरह पानी में डूब गया, जबकि ऊपर लदा पुआल ही दिखाई देता रहा।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। चालक बबलू ने बताया कि स्थिति भांपते ही उसने ट्रैक्टर से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन ट्रैक्टर को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर पुलिया के पास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page