spot_img

ट्रक चालक की सूझबूझ से पति-पत्नी की बची जान

spot_img
spot_img
spot_img

मोहम्मदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 रविवार को दिन करीब 2:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी आगे-आगे मोहम्मदाबाद की ओर जा रहे थे, जबकि उनके पीछे से एक खाली ट्रक आ रही थी। जैसे ही दोनों मिर्जाबाद चट्टी के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने अचानक अपनी बाइक दाहिनी ओर मोड़ दी।
अचानक मोड़ आने से ट्रक और मोटरसाइकिल की दूरी बेहद कम रह गई, लेकिन ट्रक चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर ट्रक के आगे पलट गई और पूरी तरह ट्रक के नीचे फंस गई। कुछ क्षणों के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सौभाग्यवश ट्रक खाली थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि ट्रक लोड होती तो पति-पत्नी की जान पर बन सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे फंसी मोटरसाइकिल को बाहर निकाला।
गनीमत रही कि ट्रक चालक की तत्परता और होशियारी से दोनों पति-पत्नी को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर आगे सतर्कता से चलने की सलाह दी और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page