spot_img

ज्योतिज्ञानन्द पाण्डेय के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वर्ष 2019 में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने से पूरा देश शोकाकुल हो गया था। इस दर्दनाक घटना की स्मृति में क्राइम इन्वेस्टीगेशन ब्यूरो (C.I.B.) जिला गाजीपुर द्वारा शोकसभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। सायं 5 बजे सैदपुर स्थित राजकीय विद्यालय संजय वन परिसर से कैंडल मार्च निकाला गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व ज्योतिज्ञानन्द पाण्डेय ने किया। मार्च में बड़ी संख्या में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि शहीदों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उनकी शहादत राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page