spot_img

अनाथ लड़की की शादी कराकर मिसाल कायम किये सादात नगरवासी

spot_img
spot_img

By अजित मोदनवाल

सादात। नगर के वार्ड तीन में शुक्रवार को अनाथ युवती साधना मदे्शिया की शादी बड़े ही धूमधाम के साथ नगर के धर्म के लोगो ने मिलकर किया। इस शादी में सभी धर्म के लोगो ने सभी लोगो ने मिलकर सहयोग किया। साधना के पिता स्व महेंद्र उर्फ मुन्ना मोबाइल माता स्व निर्मला का देहांत तीन साल पहले कुछ दिनों के अंतराल में हो गया था। इनके छः पुत्रियां थीं दो पुत्रियां की शादी तो मुन्ना ने कर दिया था। इस बीच तंगहाली में घर भी बिक गया था। साधना सहित चारों बहन पड़ोसी मुशफीक ने घर रहती है। पड़ोसी महबूब अली ने पहल करते हुए साधना की शादी दुल्लहपुर के रेवरिया निवासी अंगद मद्धेशिया के साथ तय करा दिया। शुक्रवार को हुई शादी में बिना बुलाए दर्जनों ने पहुंच नव दम्पति को आशीर्वाद देते हुए सहयोग किया। इसके साथ ही वर वधु को लोगों के सहयोग से दहेज में उपहार स्वरूप काफी सामान दिया गया वर पक्ष के लोगों ने बताया कि हम लोगों को इतनी उम्मीद नहीं थी जितना हम लोग का सम्मान मिला है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page