सैदपुर। थाना अंतर्गत महमूदपुर हथिनी गांव में रविवार की रात करीब 8 बजे एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान अमित कुमार बिन्द पुत्र श्याम सुंदर बिन्द, मिली जानकारी के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पारिवारिक कलह लंबे समय से चली आ रही थी। बताया जा रहा है कि मृतक शराब का सेवन करता था और इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे। परिजनों के अनुसार वह गुजरात में मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही गांव लौटा था। घरेलू तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही सैदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे पुत्रों को छोड़ गया है।





