सैदपुर। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल आज गुरूवार को सैदपुर में आएंगे। इसके लिए उनका प्रोटोकॉल तय हो गया है। आगामी 19 फरवरी को वो नगर के वार्ड 3 में सपा के कमलेश सोनकर पंकज के गहना कोठी प्रतिष्ठान के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे और प्रतिष्ठान का उद्घाटन करेंगे। सपा के पूर्व राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह ने इसके बाबत जानकारी दी।





