spot_img

सैदपुर- दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, बैंक के सामने से अपाची ले उड़ा चोर

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर। सैदपुर नगर में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पंजाब नेशनल बैंक सैदपुर शाखा के सामने से सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे एक अपाचे टीवीएस (UP61BE1236) मोटरसाइकिल चोरी हो गई। घटना बैंक के ठीक सामने होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वाहन स्वामी कृष्ण देव राजभर, निवासी कान्दर धुवर्जिन सैदपुर, ने बताया कि वह दोपहर में बैंक के किसी कार्य से पहुंचे थे। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। जब वह काम समाप्त कर बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला। बैंक के अंदर लगे कैमरे में बैंककर्मी द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक लाल शर्ट पहने हुए मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिया।
फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति आराम से बाइक स्टार्ट कर वहां से निकलता नजर आ रहा है। पीड़ित कृष्ण देव राजभर ने बताया कि मोटरसाइकिल उनके भतीजे अनिल राजभर के नाम से पंजीकृत है। घटना के बाद उन्होंने सैदपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page