सैदपुर। सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गांगी नदी के किनारे भीतरी मिली लाश के मामले में नामजद में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप अपनी टीम के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गंगा नदी किनारे मिली लाश से संबंधित एक अभियुक्त भितरी अंडरपास के पास खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम विजई (24) पुत्र लालचन्द्र, विशुनपुर कला, बताया, तलासी दौरान उसके पास से कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप, हेड कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल रत्नेश सिंह शामिल रहे।





