सैदपुर। सिधौना गांव में मंडलायुक्त वाराणसी एस राजलिंगम ने मतदाता सूची का निरीक्षण किया। कमिश्नर राजलिंगम गुरुवार को सिधौना स्थित पंचायत भवन पहुचे थे। जहां तीनों बीएलओ से एसआईआर सूची के सत्यापन की जानकारी ली। बीएलओ जितेंद्र पांडेय की सूची में आठ लोगों का नाम काटा गया था।बीएलओ श्रवण कुमार और चंद्रेश कुमार के मतदाता सूची सत्यापन में किसी का नाम काटा नही गया है। सिधौना की मतदाता सूची से हटाए गए संजय गुप्ता, ओमप्रकाश दीक्षित, निर्मला देवी से मंडलायुक्त राज लिंगम ने खुद फोन पर वार्ता की। सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि किसी भी पुरुष या महिला का नाम बिना उनकी अनुमति के नाम न हटाया जाय। विवाहित महिलाओं से भी पूछकर ही उनका नाम हटाया जाय। शुक्रवार को प्रकाशित होने वाली एसआईआर सूची में सभी लोग अपने स्वजनों का नाम जरूर जांच लें। रंगमंच कला परिषद के अध्यक्ष कृष्णानंद सिंह ने पर्यटन विभाग द्वारा सिद्धनाथ धाम पर कराए जा रहे सुंदरीकरण कार्यों का अवलोकन कराया। रामलीला मंच, मानस सरोवर और प्रथम सीडीएस स्व विपिन रावत के नाम से बन रहे मुख्य द्वार के अधूरे कार्य को देखकर नाराजगी प्रकट किया। तहसीलदार सैदपुर हिमांशु सिंह, प्रधानपति दयाशंकर सिंह, शिवाजी मिश्रा, शर्मा प्रसाद, सुभाष दीक्षित, नंदलाल सिंह, अनिल सिंह रहे।





