गाजीपुर। सपा का संगठन मजबूत करने में जुटे कार्यकर्ताओं व
समाजवादी पार्टी के विधानसभा प्रभारी ज्योतिजयानंद पाण्डेय एवं महिला सभा की प्रदेश सचिव व जिलाध्यक्ष विभा पाल द्वारा संगठन को मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत की जा रही है। गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। नेताओं का कहना है कि वर्तमान भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। इसी को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बदलाव के लिए तैयार कर रहे हैं।
ज्योतिजयानंद पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता विशेष रूप से महिलाओं के बीच जाकर उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहे हैं। वहीं विभा पाल भी महिला सभा के माध्यम से महिलाओं को संगठित कर रही हैं और उन्हें अपने हक के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। नेताओं ने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।





