spot_img

मेहनत का रिपोर्ट कार्ड पाकर बच्चों के चेहरे खिले

spot_img
spot_img
spot_img

खानपुर। परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया जा रहा है। कन्या कंपोजिट विद्यालय खानपुर द्वितीय में बुधवार को परीक्षा के बाद रिपोर्ट कार्ड वितरण और कक्षा एक से आठ तक के छात्रों के लिए वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। नए सत्र का शुभारंभ छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया। इस अवसर पर शील्ड, मेडल और मेधावी पुरस्कार देकर छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सैदपुर उदयचंद राय ने नए बच्चों का नामांकन करते हुए कहा कि परिषदीय विद्यालयों का भौतिक कायाकल्प हो रहा है। परिषदीय विद्यालयों का माहौल सकारात्मक हो रहा है जहां बच्चे शिक्षा के साथ अपने चतुर्दिक विकास में सहयोग पा रहे है। डीबीटी से अभिभावकों को बच्चों के पढ़ाई संबंधी मदद भी हासिल कर रहे है। बाल वाटिका के माध्यम से नव प्रवेशी बच्चों का नामांकन कराया जा रहा है। मध्यान्ह भोजन में पोषण और स्वास्थ्य, स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। माता उन्मुखीकरण अभियान में विद्यार्थियों के माताओं को शिक्षा प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। जिससे बच्चों को घर में पढ़ाई का माहौल मिलता रहा। लर्निंग बाय डूइंग योजना में बच्चों को प्रयोगात्मक तरीके से विभिन्न कलाओं का ज्ञान दिया जाता है। प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह और सभी एआरपी द्वारा वार्षिक परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। परीक्षाफल वितरण के साथ ही विद्यालय में अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन कर बच्चों की प्रगति पर चर्चा की गई। दर्जनों मेधावी छात्रों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिससे उनके चेहरे पर खुशी झलकती रही। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों की मेहनत का सम्मान करना और उन्हें आगामी शिक्षा के लिए प्रेरित करना है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page