spot_img

बौद्ध इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने मनाया रंगोत्सव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर।  बिरनो क्षेत्र स्थित बौद्ध इंटर कॉलेज, सरदरपुर क्यामपुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने छात्रों, शिक्षकों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधीर कुशवाहा सहित शिक्षक रामजी कनौजिया, रामलाल यादव, राजवंती कुशवाहा, राकेश यादव, मनोज रावत, शेषनाथ सिंह, अभिमन्यु कुशवाहा, अमित कुमार, बलवंत यादव, अजय यादव, सुरेंद्र कुमार, राजेश यादव, उमेश राजभर, राहुल कुमार और अन्य लोग उपस्थित रहे।अपने संबोधन में मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह कुशवाहा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा समाज के विकास की रीढ़ होती है और छात्रों को अपने लक्ष्य की ओर निरंतर मेहनत करनी चाहिए। भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।”
उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं से छात्रों को लाभ मिल रहा है और आने वाले समय में शिक्षा क्षेत्र को और मजबूत करने के लिए और भी योजनाएं लाई जाएंगी। इस कार्यक्रम में छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page