spot_img

फुलवारी कला में प्राचीन राम जानकी मंदिर का निर्माण कार्य तेज़ी से जारी

spot_img
spot_img
spot_img


सैदपुर (गाजीपुर)। विकासखंड सैदपुर के ग्राम फुलवारी कला में स्थित प्राचीन राम जानकी मंदिर का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य तेज़ी से प्रगति पर है। ग्रामीणों के सहयोग और व्यापक जनसहभागिता से मंदिर का नया निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में धार्मिक माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार यह राम जानकी मंदिर लगभग 500 वर्ष पुराना है, जिसकी आस्था न केवल फुलवारी कला गांव बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी गहराई से जुड़ी हुई है। समय के साथ मंदिर जर्जर अवस्था में पहुंच गया था, जिसके बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से इसके जीर्णोद्धार और नए निर्माण का संकल्प लिया।
मंदिर निर्माण में गांव के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं और निर्माण कार्य को तय समय में पूर्ण कराने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के निर्माण से पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी, साथ ही आने वाली पीढ़ियों को धार्मिक संस्कार भी मिलेंगे।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपेक्षा जताई है, ताकि मंदिर निर्माण कार्य और बेहतर ढंग से पूरा किया जा सके। इस अवसर पर श्री श्री 108 बाबा हरिदास महाराज जी, अरुण सिंह, राजबली सिंह, जीतू सिंह, गोरख यादव, पिंटू सिंह, सोनू सिंह, राणा सिंह, अनिल सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, कमलेश सिंह, अभिनंदन सिंह, धीरेंद्र सिंह, सचिन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page