spot_img

फरार चल रहे पचीस हजार का इनामियां गौ- तस्कर गिरफ्तार

spot_img
spot_img

पचीस हजार का इनामियां गौ- तस्कर गिरफ्तार

भांवरकोल (गाजीपुर)। पुलिस ने शुक्रवार को रसुलपुर बलिया बार्डर के पास से पचीस हजार का इनामियां गौ- तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा के निर्देशन में अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष विवेक तिवारी हमराहियों के साथ रसुलपुर बलिया बार्डर के पास से वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन के इंतजार खड़ा एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा था। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा।

पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर उसे धर दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के इकौना गांव निवासी प्रिंस सिंह बताया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया प्रिंस सिंह पर गौ तस्करी के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। इसके ऊपर पचीस हजार रुपये का ईनाम है। वह महीनों से फरार चल रहा था। पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page