spot_img

दुल्लहपुर में फर्जी परीक्षार्थी बनकर परीक्षा देने का मामला, दो गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

दुल्लहपुर। क्षेत्र में सार्वजनिक परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का गंभीर मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की सूचना पर पुलिस ने दूसरे अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बायोमैट्रिक जांच के बिना दिलाई गई परीक्षा
पुलिस के अनुसार घटना 23 फरवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे की है, जबकि इसकी सूचना लगभग शाम 4:42 बजे थाना दुल्लहपुर को प्राप्त हुई। आरोप है कि बाबा भगेलू दास करुई बहलोलपुर परीक्षा केंद्र पर प्रधानाचार्य की देखरेख में बायोमैट्रिक सत्यापन कराए बिना परीक्षा कराई गई। बताया गया कि अनुक्रमांक 1262105831 के परीक्षार्थी शुभम यादव पुत्र रविन्द्र यादव के स्थान पर शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सराय लखंशी, जनपद मऊ परीक्षा देते हुए पाया गया।
एसटीएफ की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
इस मामले में वादी  अनिल कुमार सिंह,  निरीक्षक, उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स फील्ड यूनिट वाराणसी द्वारा थाना दुल्लहपुर में तहरीर दी गई। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 28/2026 पंजीकृत किया गया।

इन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी
शिवम यादव पुत्र महेन्द्र यादव, निवासी ग्राम कंधेरी, थाना सराय लखंशी, जनपद मऊ
विंध्याचल यादव (प्रधानाचार्य) पुत्र कालिका प्रसाद यादव, निवासी ग्राम करुई (बहलोलपुर), थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर
पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर ने कहा कि सार्वजनिक परीक्षाओं की शुचिता से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page