spot_img

ठंड लगने से खेत में सिंचाई कर रहे किसान की मौत, परिवार में मचा कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img


खानपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम मढ़ी हथौड़ा, पोस्ट रामपुर, जिला ग़ाज़ीपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव निवासी रामप्रवेश यादव (36 वर्ष), पुत्र डॉ. राम आधार यादव, सुबह अपने खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान अत्यधिक ठंड लगने से अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और धड़कन रुक गई।
परिजनों व ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जैसे ही मौत की सूचना गांव और घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए।
मृतक रामप्रवेश यादव अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्र और नौ वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और हर आंख नम है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि असहाय बच्चों और परिवार को कुछ सहारा मिल सके।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page