spot_img

क्राइम इन्वेस्टिगेशन का हुआ विस्तार, ज्योति पाण्डेय बनी सीआईबी की सदस्य

spot_img
spot_img
spot_img


गाजीपुर। अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (सीआईबी) के अंतर्गत 35 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। यह कार्यक्रम सीआईबी की राष्ट्रीय महिला सेल संगठन चीफ ज्योति पांडेय के नेतृत्व में तथा राष्ट्रीय महिला सेल की सरिता सर्राफ के सहयोग से संपन्न हुआ।
नव-नियुक्त सभी सदस्यों ने अपराध एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। संगठन से जुड़े सदस्यों का मुख्य उद्देश्य देश को अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। इसके लिए वे कानून के दायरे में रहते हुए पुलिस व प्रशासन को सहयोग करेंगे तथा समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे। सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि वे देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।


सीआईबी परिवार की ओर से सभी नए सदस्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई और उन्हें समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया गया। जिला गाजीपुर से ज्योति पाण्डेय, सहित अन्य सदस्यों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page