
सैदपुर। मिशन शक्ति का पांचवां फेज 5.0 शुरू होने के बाद औड़िहार जीआरपी ने औड़िहार रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म 6 पर जागरूकता अभियान चलाया। जहां चौकी इंचार्ज अभिषेक पांडेय ने ट्रेन पकड़ने पहुंचीं महिलाओं, युवतियों आदि को जागरूक करने के लिए उनमें हैंडबिल वितरित किया और 1090, 1090, 181, 112 जैसे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताकर जागरूक किया। इस दौरान महिलाओं व युवतियों को हैंडबिल देकर अपने सामने ही पढ़ने को कहा और कानूनों के बारे में जानकारी दी। कहा कि किसी भी मुसीबत की स्थिति में तत्काल फोन कर सूचित करें। महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्होंने साइबर अपराधियों से भी सुरक्षित रहने के बारे में जानकारी देकर हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। कहा कि ये अभियान महिलाओं को सशक्त करने के लिए चलाया जा रहा है।