spot_img

उसिया गांव के सद्दाम उर्फ शाहबाज खान ने FMGE परीक्षा में पाई सफलता, क्षेत्र का बढ़ाया मान

spot_img
spot_img
spot_img

दिलदारनगर। क्षेत्र के उसिया गांव के मेधावी छात्र सद्दाम उर्फ शाहबाज खान ने विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए आयोजित राष्ट्रीय परीक्षा (FMGE) में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशन में आयोजित होती है, जिसे उत्तीर्ण करने के बाद विदेशी मेडिकल स्नातक भारत में चिकित्सा अभ्यास कर सकते हैं। सद्दाम ने अपने दादा पापा खान की ख्वाहिश पूरी कर एक आदर्श पुत्र होने का परिचय दिया है। उनके पिता अनवर खान कोलकाता यूनिवर्सिटी से बिकम व एमकॉम उत्तीर्ण हैं और वर्तमान में कोलकाता में व्यवसाय करते हैं। बड़े भाई इमरान खान लखनऊ से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक कर समाज सेवा से जुड़े हैं, जबकि बहन सोफिया खान बांग्लादेश से एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा हैं।सद्दाम ने 10वीं व 12वीं की शिक्षा फतेहपुर स्थित हॉस्टल से प्राप्त की। इसके बाद कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे और FMGE की कठिन तैयारी में जुट गए। परिश्रम के बल पर उन्होंने इस अखिल भारतीय परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page