spot_img

अपराध निरोधक समिति और एसपीएस स्कूल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दीपावली से पूर्व वृद्धजनों के चेहरों पर खिला मुस्कान

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर दीपावली पर्व से पूर्व गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को वृद्धजनों के बीच खुशियां बांटने का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिला अपराध निरोधक समिति गाज़ीपुर और एसपीएस स्कूल के संयुक्त सहयोग से वृद्धा आश्रम लंगड़पुर छावनी लाइन गाजीपुर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवास कर रहे 65 वृद्धजनों को फल, मिष्ठान, कपड़े और देशी घी वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। इस पहल का उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में त्योहार से पूर्व एक छोटी-सी खुशी और अपनापन लाना था।

आश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने अपराध निरोधक समिति और एसपीएस स्कूल के इस सराहनीय कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और सहयोग के लिए सभी का आभार जताया।

जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि अपराध निरोधक समिति द्वारा समय-समय पर बंदी सुधार, साइबर जागरूकता, यातायात जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में यह कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, डॉ अनिल चौहान, मुकेश उपाध्याय, कन्हैया चौहान , फूलचंद चौहान , मुन्ना चौहान , वीरेंद्र चौहान सिंहासन यादव कैलाश यादव सुनील सिंह और प्रभाकर सिंह सहित कई पदाधिकारी व सहयोगी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम की संचालिका ज्योत्सना सिंह ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और दीपावली पर वृद्धजनों को विशेष खुशी देने के लिए समिति को धन्यवाद दिया।

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page