spot_img

सैदपुर में निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन, 107 युवाओं का हुआ चयन

spot_img
spot_img
spot_img

सैदपुर (गाजीपुर)। मंगलवार को सैदपुर विधानसभा क्षेत्र के रामपुर मांझा स्थित ‘प्रेमप्रकाश कुंज’ में विधायक अंकित भारती के प्रयास से निःशुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में जनपद गाजीपुर के 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण युवा-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक चले इस रोजगार कैम्प में कुल 100 से अधिक अभ्यर्थियों ने पहुंचकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बबाद 96 युवाओं और 11 युवतियों सहित कुल 107 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर नोएडा और गुड़गांव की कई प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिन्होंने युवाओं का इंटरव्यू लेकर उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए।
विधायक अंकित भारती ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के 18 से 28 वर्ष तक की आयु के 10वीं, 12वीं और आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं को रोजगार से जोड़ना उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे रोजगार मेलों का आयोजन लगातार किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को निःशुल्क रोजगार मिल सके।
उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि सैदपुर क्षेत्र का हर युवा आत्मनिर्भर बने और क्षेत्र के विकास में अपनी भागीदारी

spot_img
spot_img

प्रमुख खबरें

ताज़ातरीन ख़बरें

You cannot copy content of this page